ग्राम प्रधान ने पांच लोगों के खिलाफ एसएसपी से की शिकायत अश्लील वीडियो एडिटिंग कर मोटी रकम मांगने का लगाया आरोप

ग्राम प्रधान ने पांच लोगों के खिलाफ एसएसपी से की शिकायत
अश्लील वीडियो एडिटिंग कर मोटी रकम मांगने का लगाया आरोप
शक्तिफार्म। क्षेत्र के एक गांव के ग्राम प्रधान ने अश्लील वीडियो को एडिटिंग कर, वायरल करने एवं वीडियो के एवज में, गांव के ही पांच लोगों पर, मोटी रकम मांगे जाने का आरोप लगाते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर, न्याय की गुहार लगाई।
गौरतलब है कि गत कई दिनों से क्षेत्र में एक अश्लील वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो क्षेत्र के ही कथित रूप से एक ग्राम प्रधान का बताया जा रहा है। इधर पीड़ित ग्राम प्रधान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर, गांव के ही पाँच लोगों के खिलाफ, नामजद शिकायती पत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ग्राम प्रधान ने शिकायती पत्र में कहा कि, गांव के उक्त पांचों लोग उनकी राजनीतिक कैरियर खराब करने एवं छवि को धूमिल किए जाने की मंशा से, अश्लील वीडियो को एडिटिंग कर वायरल कर दिया है। पीड़ित ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि, वीडियो के एवज में उनसे मोटी रकम की भी मांग की गई। इस बाबत गांव के संभ्रांत लोगों की उपस्थिति में उक्त लोगों ने, मौखिक आश्वासन दिया था कि भविष्य में इस वीडियो को वह वायरल नहीं करेंगे। बावजूद भी उन्होंने वीडियो को वायरल कर, उनकी छवि को धूमिल कर दिया है। शिकायती पत्र में पीड़ित ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि इस घटना के बाबत उन्होंने, पूर्व में भी शक्तिफार्म चौकी पुलिस को भी शिकायती पत्र सौंपकर कार्यवाही की मांग की थी। परंतु चौकी पुलिस ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं की। पीड़ित ग्राम प्रधान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से, नामजद सभी पांचो लोगों समेत, सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी