घबराएं नहीं पुलिस को बताए अपनी परेशानीः चौकी प्रभारी
मंगलौर से चौकी प्रभारी अकरम अहमद ने नगर में संचालित विभिन्न कोचिंग सेंटरों में छात्र-छात्रओं को किया जागरुक
मंगलौर। पुलिस विभाग की ओर से प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने व सुरक्षा को सशत्तफ़ बनाने के लिए चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की ओर से स्कूल व कोचिंग में पहुंचकर विद्यार्थियों को अपने अधिकार के विषय में बताया जा रहा है। साथ ही समझाया जा रहा है कि संकट के समय में घबराए नहीं, बल्कि पुलिस को सूचना दें।
इसी क्रम में आज शुक्रवार को मंगलौर से चौकी प्रभारी अकरम अहमद ने नगर में संचालित विभिन्न कोचिंग सेंटरों पहुंचकर छात्रओं को गुड टच बैड टच के संबंध में जानकारी दी। वहीं थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को कहा कि आपको स्कूल कॉलेज कोचिंग जाते समय अगर कोई असामाजिक तत्व परेशान करता है, तो आप मुझे तत्काल बताएं, घबराना नहीं है। पुलिस आपकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर है, आपकी सुरक्षा करना ही पुलिस का कर्तव्य है और आप अपने अधिकारों के बारे में भी जाने। सामने वाले को अपने अधिकारों के बारे में बताएं। उन्होंने पुलिस विभाग की ओर से चलाए जा रहे मोबाइल एप के बारे में भी छात्रें को जानकारी दी। वहीं थाना प्रभारी ने सभी विद्यार्थियों को अपना पर्सनल मोबाइल नंबर भी दिया। अगर कभी कोई भी आप लोगों को तंग करता है, तो आप मुझे तत्काल मेरे पर्सनल नंबर पर संपर्क करें, जिससे आपकी समस्या का तत्काल समाधान हो सके। इस दौरान सभी को महत्वपूर्ण नम्बरों जैसे- डॉयल- 112, महिला हेल्पलाइन नं0- 1090, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इससे छात्र/ छात्रओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा वह पढ़ाई के साथ साथ असहाय व कमजोर लोगों की मदद भी कर सकेंगे। मंगलौर चौकी प्रभारी अकरम अहमद बताया कि गौरा शत्तिफ़ ऐप का किसी भी आपत्ति में प्रयोग कर पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती हैं । यह ऐप महिलाओं एवं स्कूल में पढ़ने वाली छात्रओं की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पुलिस द्वारा जारी किया गया है। कहा की गौरा शत्तिफ़ एप की जानकारी से सभी को अवगत कराएं।




