रूद्रपुर। विगत दिवस मौहल्ला खेड़ा में कुछ दबंग युवकों ने एक घर में पथराव करने के बाद घुसकर परिजनों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की रपट दर्ज करा दी गई है। दर्ज रपट में सावित्री देवी पत्नी जितेन्द्र निवासी वार्ड 19, खेड़ा ने कहा है कि 8 दिसम्बर को सायं उसका पुत्र सूरज अपने घर जा रहा था। इसी बीच लक्ष्मण, सोनू व सोनू का भाई निवासी खेडा ने सूरज को रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौच करने लगे। जब सूरज ने विरोध किया तो उन्होंने सूरज को मारना शुरू कर दिया। जिसके बाद सूरज भागकर अपने घर चला गया। पीछे से उक्त लक्ष्मण, सोनू व सोनू का भाई अपने साथ 15-20 अज्ञात दबंगयी लड़को को सूरज के पीछे पीछे ले आया और आकर उसके घर पर ईटो-पत्थरों की बारिश शुरू कर दी। गेट तोडकर घर में घुस गए कुछ लड़के टीनों पर चढ़ गए, जिससे टीने भी टूट गयी। घर में घुसकर उक्त व्यक्तियों ने सूरज को फिर से मारना शुरू कर दिया। जब सूरज की पत्नी रूबी, बडी भाभी रेखा, भाई चंदन, पिता जितेन्द्र ने सूरज को बचाना चाहा तो उक्त व्यक्तियों ने उन्हें भी मारा तथा चंदन के हाथ में तलवार मारकर उसकी उंगली काट दी। जिसके बाद उसके पति ने पुलिस को फोन किया। पुलिस के डर से हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकलें। पूर्व में भी उक्त व्यक्तियों ने उसके घर में घुसकर उसके परिवार वालो को बुरी तरह से मारा था जिसके बाद राजीनामा कर लिया था। पुलिस ने मामले की रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




