होटल के कमरे में यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया  

रुद्रपुर। एक होटल में रुके यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रातः जब यात्री काफी देर तक कमरे सा बाहर नहीं निकला तो होटल प्रबंधन ने मामले की जानकारी 112 नंबर के माध्यम से पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बाजार चौकी प्रभारी पुलिस कर्मियों का साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने कमरे का बारीकी से निरीक्षण किया साथ ही मृत अवस्था में यात्री के शव को अपने कब्जे में लिया। मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

बताया जाता है कि गत 12 दिसंबर को ग्राम नानीताल, मल्लीताल, नैनीताल निवासी लगभग 45 वर्षीय विपिन चंद्र तिवारी पुत्र गिरीश चन्द्र तिवारी ने बाजार चौकी क्षेत्र के एक होटल में कमरा लिया था। गत रात्रि उसने खाना मंगवाकर खाया। प्रातः जब उन्हें चाय देने कर्मी गया तो दरवाजा नहीं खुला। करीब 11 बजे कमरे की सफाई करने कर्मी पहुंचा तब भी दरवाजा नहीं खुला तो कर्मी ने इसकी जानकारी होटल प्रबंधक की दी। जिसने भी दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। परंतु जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने 112 नंबर पर मामले से पुलिस की अवगत कराया। सूचना मिलते ही बाजार चौकी प्रभारी संदीप शर्मा पुलिस कर्मियों के साथ होटल पहुंचे। जहां उन्होंने किसी तरह दरवाजा खुलवाया। भीतर यात्री मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस ने कमरे का बारीकी से निरीक्षण किया साथ ही होटल प्रबंधन से आवश्यक जानकारी लेकर मृत यात्री के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त कर उसके परिजनों को मामले से अवगत कराया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी