रुद्रपुर। भाजपा एसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राज कोली के रम्पुरा स्थित आवास में आज शुक्रवार अपरान्ह आग लग जाने से कमरे में रखा लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया।
राज कोली ने बताया कि आज शुक्रवार दोपहर परिवार के सभी सदस्य नीचे मंजिल पर बैठे हुए थे। तभी पड़ोस के लोगों ने बताया कि दो मंजिल के कमरे से धुआं निकल रहा है। जिस पर सभी लोग तुरंत दोमंजिल पर पहुंचे जहां कमरे में आग की तेज लपटें निकल रही थीं। उन्होंने बताया कि आग संभवतः शार्ट सर्किट के कारण लगी है। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। राज ने बताया कि आग की इस घटना में कमरे में रखा फ्रिज, एलईडी, डबल बेड, पंखा, सोने चांदी के जेवरात, मोबाईल, अलमारी, कपड़े आदि सामान जलकर राख हो गया। उसने इस घटना में लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान होना बताया है।




