घर में लगी आग, लाखों की क्षति

रुद्रपुर। भाजपा एसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राज कोली के रम्पुरा स्थित आवास में आज शुक्रवार अपरान्ह आग लग जाने से कमरे में रखा लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया।

 राज कोली ने बताया कि आज शुक्रवार दोपहर परिवार के सभी सदस्य नीचे मंजिल पर बैठे हुए थे। तभी पड़ोस के लोगों ने बताया कि दो मंजिल के कमरे से धुआं निकल रहा है। जिस पर सभी लोग तुरंत दोमंजिल पर पहुंचे जहां कमरे में आग की तेज लपटें निकल रही थीं। उन्होंने बताया कि आग संभवतः शार्ट सर्किट के कारण लगी है। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। राज ने बताया कि आग की इस घटना में कमरे में रखा फ्रिज, एलईडी, डबल बेड, पंखा, सोने चांदी के जेवरात, मोबाईल, अलमारी, कपड़े आदि सामान जलकर राख हो गया। उसने इस घटना में लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान होना बताया है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद