घर वापस लौट रहे युवक से चाकू की नोक पर मोबाइल और नगदी लूटी

रूद्रपुर। किच्छा बाईपास पर लेक झील के आस पास का क्षेत्र आपराधिक तत्वों का गढ़ बन गया है। यहां पर राहगीरों के साथ लूटपाट की कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं। जिनमें अधिकांश मामले कानूनी झंझट से बचने के लिए पुलिस तक पहुंच नहीं पाते हैं।

गत रात्रि सिडकुल स्थित फैक्ट्री में कार्य समाप्त कर घर वापस लौट रहे युवक से मार्ग में लेक झील के पास अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने मोबाइल तथा हजारों की नगदी लूट ली। रमाकांत पुत्र धनीराम निवासी रेशमवाडी, ट्रांजिट कैंप ने बताया कि 25 दिसंबर को रात्रि करीब 10.30 बजे वह अपनी कंपनी में से कार्य करके घर वापस आ रहा था। रास्ते मे लेक पैराडाइस झील के पास कुछ नकाबपोश बाइक सवार अचानक उसके पास आये और उसकी गर्दन पर चाकू लगाकर उसका फोन तथा उसके पास रखे चार हजार रुपए लूट लिये। जिसके बाद उक्त नकाबपोश लोग उसे धक्का देकर बाइक से भाग गये। गौरतलब है कि किच्छा बाईपास मार्ग पर स्मैकियों और असामाजिक तत्वों का अडडा बन गया है। आये दिन लूट और झपटमारी की घटनायें हो रही है जबकि शातिर बदमाशों की धड़पकड़ नहीं होने से लोगों में भय का महौल व्याप्त हो रहा है। पिछले दिनों हुई लूट और मारपीट कर मोबाईल झपटने वाले बदमाशों पर भी कोई कार्यवाहीं नहीं होने से बदमाशों के हौसले बुलंद है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में कुछ पुलिस कर्मियों की गश्त नहीं हो रही है जिससे आये दिन चोरी की वारदातें हो रही है। पुलिस सख्ती से असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही नहीं कर रही है अपराधिक वारदात के बाद पकड़े गये असामाजिक तत्वों को छोड़ देती है।

 उधर,थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी विजेंद्र कुमार शाह ने बताया कि तहरीर आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद