घर से चार लाख की नगदी चोरी, दोस्त पर शक जताया 

Spread the love

 

रुद्रपुर । किराये के कमरे से चार लाख की नगदी पार चोरी हो गयी। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करायी है और अपने दोस्त पर नगदी चोरी का शक जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से ग्राम बहरौली थाना मीरगंज जिला बरेली निवासी तुलसी राम पुत्र धर्मपाल यहां ट्रांजिट कैम्प राजा कालोनी में किराये के मकान में अपनी पत्नी और सास ससुर के साथ रहता है। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती दस नवम्बर को वह अपने गांव की तीन बीघा जमीन बेचकर चार लाख रुपये लेकर आया था। उसके साथ उसका दोस्त यशपाल भी आया। रात को वह कमरे पर सो गया। कमरे पर उसका दोस्त यशपाल भी था। उसने चार लाख की नगदी बैग में रखी थी। सुबह जब उठा तो बैग से नगदी गायब थी। तुलसी राम ने दोस्त यशपाल पर नगदी चोरी करने का शक जताया है। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चौक की तो पता चला कि 2 चोर रात को 2 बजे आते हुए दिखाई दे रहे हैं । एक चोर बाद में आर्मी कलर की पेन्ट पहने लगभग 20-25 मिनट बाद आता है और पैसे सीने से लगाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने संदेह जताया है कि यशपाल ने ही रात को उठकर उठकर पैसे चोरों को दिये हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    Spread the love

    Spread the loveसुस्तपुलिस  सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम -पंतनगर-रुद्रपुरमें बनाया दो घरों को निशाना-तहरीरके आधार पर मुकदमा हुआदर्ज   रुद्रपुर। थाना पंतनगर और कोतवाली रुद्रपुर इलाके में…

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर : पिछले एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद अचानक पुलिस आयी और रोडवेज के समीप रवींद्रनाथ टैगोर प्रतिमा के नीचे चल रहे बंगाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित