छठ घाट पर अवैध कब्जे से महिलाओं में फूटा गुस्सा

खटीमा। भारत नेपाल सीमा पर मेला घाट शारदा नदी के किनारे वन महोलिया छठ घाट पर कुछ ग्रामीणों द्वारा अवैध कब्जा कर गन्ने की फसल लगा देने से श्रद्धालु महिलाएं काफी आक्रोशित हो उठी। महिलाओं ने छठ घाट पर खड़ा होकर अवैध कब्जे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जाहिर किया तथा प्रशासन से छठ घाट पर हुए अवैध कब्जा को खाली कराने की गुहार लगाई।

खटीमा उपजिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट तथा नायब तहसीलदार नरेंद्र गहतोड़ी ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा छठ घाट पर हुए अवैध कब्जे को हटाने को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि शारदा घाट पर बनी छठ माता की प्रतिमाओं को तोड़कर गन्ने की फसल लगा दी गई है साथ ही सम्पर्क मार्गों पर भी अवैध कब्जा कर रखा है।जिससे घाट पर पूजा अर्चना करने में काफी दिक्कत हो सकती है इसलिए महिलाओं ने छठ घाट को खाली करने की मांग की है। आपको बता दे कि छठ महापर्व प्रति वर्ष बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है इसी क्रम में 19 नवंबर को छठ महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसको लेकर छठ माता की प्रतिमा बनाना, रंगाई-पुताई तथा घाट की साफ सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस दौरान ज्ञान्ती देवी, रामपति, मीना देवी, फूलमती, नीलम, नीता, बुची देवी, मानमती, उर्मिला, कलिन्दा देवी, चान मुनि तथा पाना देवी सहित भारी संख्या में स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान