घास काटने आई महिला को बाघ ने बनाया निवाला

Spread the love

खटीमा। तराई पूर्वी डिवीजन हल्द्वानी के उप वन प्रभाग खटीमा के सुरई वन क्षेत्र के अंतर्गत सरपुडा चौकी से व.बी.अ. सतपाल द्वारा दूरभाष द्वारा सूचना दी गई कि क्षेत्र के अन्तर्गत सुरई कक्ष संख्या – 47 (ब) जहां पर बाघ द्वारा एक महिला भागुली पत्नी स्व. नैन सिंह आयु 70 वर्ष निवासी अतिक्रमण क्षेत्र बघा जो वृक्षारोपण क्षेत्र के अन्दर घास काटने आई थी को मार दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डिप्टी रेंजर सतीश रिखाडी द्वारा टीम गठित कर घटनास्थल पर पहुंचकर टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया। घटनास्थल के आसपास क्षेत्रों की सघन तलाशी ली गई व बाघ की उपस्थिति के पद चिन्ह व निशानों की खोज बीन की गई खोजबीन के दौरान कक्ष संख्या 47(ब) में बाघ के स्पष्ट पद चिन्ह नहीं मिले बख़्तरबंद ट्रेक्टर द्वारा मौके पर पहुंचकर महिला के शव को बरामद किया गया। वन विभाग द्वारा फोरेंसिक एक्सपर्ट के तौर पर डिप्टी रेंजर सतीश रिखाडी द्वारा मौके पर ही शव का निरीक्षण किया गया जिसमें बाघ के बाल मिले जिन्हें सैंपल के रूप में एकत्र किया गया। इसके साथ शव में मौजूद बाघ के द्वारा किए गए घाव से बाघ की लार का स्लाइवा सैंपल लिया गया जिसे स्लाइवा स्टिक में एकत्र किया गया घटना स्थल पर बाघ की उपस्थिति व बाघ की गतिविधियों की खोजबीन हेतु घटना स्थल पर ट्रैप कैमरा लगाए जा रहे हैं। मौके पर ही जी.पी.एस. रीडिंग साक्ष हेतु संकलित किये गए। टीम में डिप्टी रेंजर सतीश चन्द्र रिखाडी, वन दरोगा अजमत खां, चन्द्रपाल, रामेश्वर दयाल वर्मा, संजय कुमार , मुकेश कुमार (व०बी०अ०), चन्द्र प्रकाश, सुखविंदर सिंह, सतपाल सिंह , दीपक कुमार , रविन्द्र कुमार व अन्य दैनिक श्रमिक मौजूद रहें।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी