घास काटने गई महिला पर भालू ने किया हमला, घायल

घास काटने गई महिला पर भालू ने किया हमला, घायल
वन कर्मियों ने मौका मुआयना कर घायल महिला का जाना हाल
शक्तिफार्म। गांव के साथी महिलाओं के साथ घास काटने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया। जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई। साथी महिलाओं की चीख पुकार मचाने पर भालू जंगल की ओर चला गया। घायल महिला को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया।
ग्रामसभा तिलियापुर अंतर्गत गांव आनंद नगर निवासी सोनिया पत्नी रामकिशोर आर्य उम्र लगभग 33 वर्ष, गांव के ही लगभग आधा दर्जन अन्य साथी महिलाओं के साथ, अपने ही खेत में घास काटने गई थी। खेत के ही निकट महिलाएं घास काटते हुए नदी पार कर गई कि तभी, पीछे से भालू ने हमला कर दिया। भालू ने महिला को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। महिला के साथ मौजूद अन्य महिलाओं द्वारा, चीख-पुकार मचाने के बाद, भालू जंगल की ओर चला गया। तत्काल घायल महिला को परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को अन्यत्र रेफर कर दिया गया। इधर सूचना मिलते ही वन दरोगा मदन बिष्ट घायल महिला का हाल जाना एवं मौका मुआयना किया। घटना के बाबत वन क्षेत्राधिकारी लालकुआं नवीन पवार ने बताया कि, जांच के लिए आदेश कर दिए गए हैं, नियमानुसार जो भी कार्यवाही होगी की जाएगी। साथ ही घायल महिला को मुआवजा मिले इसके लिए भी विभागीय कार्यवाही की जाएगी ।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली