घेरकर मारपीट की और उसे ड्यूटी पर न जाने की धमकी

Spread the love

रुद्रपुर। ड्यूटी पर जा रहे युवक को चाय की दुकान पर घेरकर मारपीट की और उसे ड्यूटी पर न जाने की धमकी दी। साथ ही नौकरी करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
दरियानगर निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की सुबह 5.45 बजे वह सिडकुल की एक कंपनी में ड्यूटी करने के लिए जा रहा था। इस बीच वह रोडवेज स्टेशन  चाय की दुकान पर रूक कर चाय पी रहा तो प्रभुदयाल, दीपक विश्वास व 6-7 अन्य लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही उसे कार्य पर न जाने के लिए धमकाया। आरोप है कि कार्य करने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने अपने व अपने परिवार के जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पुिलस से कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी