शहर में एक बार फिर सूदखोरी का मामला सामने आया

रुद्रपुर। शहर में एक बार फिर सूदखोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि सूदखोर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे बंधक बनाकर मारपीट की। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे आदित्य कुमार ने एसएसपी को दिये शिकायती पत्र में बताया कि उसने एक व्यक्ति से 5.50 लाख रुपये पांच प्रतिशत ब्याज पर कारोबार के लिए लिये थे। जिसके बाद उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक फर्म बनाई थी। शुरूआत में ब्याज सहित किश्ते भी आरोपी व्यक्ति को दी गई। कुछ समय बाद मंदी के कारण पीड़ित ने उस व्यक्ति से रुपये अदायगी के लिए कुछ समय मांगा। जिस पर वह व्यक्ति नहीं माना और पीड़ित के सात लाख रूपये के स्टाम्प व फर्म के चेक रख लिये। तीन माह बाद पीड़ित ने उस व्यक्ति को 1.85 लाख रुपये और दे दिये। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने ब्याज पर ब्याज लगाकर उनके लिये रुपये को और बढ़ा दिया। जिससे उन्हे आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। साथ ही आरोप लगाया कि 21 नवंबर को उस व्यक्ति ने पीड़ित व उसके दोस्त को बहाने से बुलाया और उनके साथ गाली गलौच कर उन्हे एक कमरे में ले जाकर बंधक बना लिया। जहां उनके साथ मारपीट की गई। जिसका वीडियों भी पीड़ित के पास मौजूद है। पीड़ित ने एसएसपी से जान माल का खतरा बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद