चमोली हादसे को लेकर कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

Spread the love
रुद्रपुर। चमोली में करेंट से 16 लोगों की दर्दनाक मौत के लिए सरकारी तंत्र को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेसियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर सरकार का पुतला फूंका और मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी बृहस्पतिवार को डीडी चौक पर एकत्र हुए। सर्वप्रथम कांग्रेसियों ने चमोली हादसे में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बाद में कांग्रेसियों ने इस हादसे के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि चमोली हादसा पूरी तरह सरकार की लापरवाही का नतीजा है। सरकारी तंत्र की घोर लापरवाही के चलते 16 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और बीस लोग घायल हो गये। श्री शर्मा ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर नकारा साबित हो रही है। जनता मर रही है और सरकार के लोग अपनी वाहवाही लूटने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर विभाग अव्यवस्थाओं से घिरा हुआ है। सरकारी तंत्र पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। हर जगह मनमानी चल रही है। जनता त्राहि त्राहि करने को मजबूर हैं। सीपी शर्मा ने कहा कि बड़े हादसे होने के बाद ही सरकर की आंख खुलती है। इतने बड़े हादसे के बाद भी सरकार ने अभी तक हादसे के जिम्मेवार लोगों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है। हर मामले में सरकार जांच की बात कहकर मामले में लीपापोती का प्रयास करती है। कांग्रेसियों ने हादसे के जिम्मेदार लोगों पर तत्काल सख्त कार्रवाई के साथ उचित मुआवजे की मांग की। इस अवसर पर पार्षद मोहन खेड़ा, सुनील आर्य, गोपाल भसीन, ममता रानी, दीप्ती गर्ग, अर्जुन विश्वास, बाबू विश्वकर्मा, ज्योति टम्टा, सपना गिल, शुभम रस्तौगी, कमल सैनी,वीरेन्द्र कोली, कुंवर पाल, पप्पू कोली, प्रेम कोली, नवीन पंत, कृष्ण कोली, हरिया कोली, कोमिल राम कोली, भगवान दास कोली, सुरेश कोली, सुरेश यादव, हरिराम राजपूत, ओमप्रकाश, छत्रपाल, जलील अहमद, आलोक, प्रेम, दिलशाद अहमद, उमा सरकार, बॉबी सरकार, अमन जौहरी, रमेश बोरा, भूपेन्द्र कुमार, सतीश, सुरेश, अनिल साहनी अबरार अहमद, फरमान सिद्दीकी, शाहिद खान विधान सरकार अशोक मंडल, घोष, नदीम खान, आदि समेत सैकड़ो कांग्रेसी थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी