नशा कर अपनी जान न गवाएं, रक्तदान करें और किसी की जान बचाई

किच्छा । उम्मीद फाउंडेशन द्वारा तले याद ए हुसैन ब्लड डोनेशन कैंप के उद्देश्य के बारे में बताते हुए संस्था सदस्य अकरम खान ने बताया कि संस्था द्वारा यादें ए हुसैन ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन सिर्फ इस आशा के साथ किया गया कि युवाओं में बढ़ते नशे की लत से उन्हें जागरूक कर रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जा सके खान ने बताया कि आयोजित प्रथम कैंप में युवाओं ने सर्वाधिक प्रतिभाग करते हुए 108 यूनिट ब्लड डोनेट किया जबकि यही आंकड़ा द्वितीय वर्ष में 160 पार कर गया उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि इस शिविर में यही आंकड़ा 200 को अवश्य छू लेगा।
कार्यक्रम के आयोजन के मौके पर कांग्रेसी नेता सरवर यार खान, संजीव कुमार सिंह व कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने संस्था द्वारा चलाई जा रही मुहिम की सराहना की, उन्होंने कहा के संस्था के प्रयास के चलते ही जरूरत मन्दो समय समय पर होने वाली ब्लड की जरूरत को पूरा किया जाता है जो काबिले तारीफ है।
इस दौरान संस्था सदस्य जावेद मलिक, अकरम खान, गुफरान खान ने अपने संबोधन में कहा के संस्था का प्रयास है कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करते हुए ब्लड डोनेशन के लिए प्रेरित किया जाए। कहना था के लोगों में भ्रांति है कि ब्लड डोनेट करने के उपरांत शरीर में कमजोरी व रक्त की कमी का सामना करना पड़ता है जबकि ब्लड रक्तदान करने के उपरांत शरीर में नए रक्त के संचार से व्यक्ति और अधिक ऊर्जावान होता है। इस मौके पर शिविर में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड, पालिक अध्यक्ष दर्शन कोली, मोहम्मद दानिश सोनू, हाजी सरवर यार खान, संजीव कुमार सिंह, चांद जैदी, राजकुमार कोली, अकरम खान, रहीस अहमद बरकाती, तौसीफ अहमद, सलीम सलमानी, सुनीता कश्यप, राजेश प्रताप सिंह, छोटू कोली, दीप हंसपाल थे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी