चार धाम यात्रा की व्यवस्था को खुद चेक करेंगे मंत्री: धन सिंह

Spread the love

चार धाम यात्रा की व्यवस्था को खुद चेक करेंगे मंत्री: धन सिंह
गढ़वाल मंडल में कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास
देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत अपने पांच दिवसीय गढ़वाल भ्रमण के दौरान श्रीनगर, रूद्रप्रयाग व चमोली में चार धाम यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके साथ ही नशा मुक्ति अभियान को लेकर गीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ नशा मुक्ति अभियान को लेकर आयोजित जन जागरूकता रैली में प्रतिभाग करेंगे। गढ़वाल भ्रमण के दौरान डॉ0 रावत विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।
पांच दिवसीय गढ़वाल भ्रमण पर रवाना होने से पहले मीडिया को जारी एक बयान में सूबे के शिक्षा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने बताया कि आगामी चार धाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में चार धाम यात्रा के मुख्य पड़ावों श्रीनगर, रूद्रप्रयाग, गुप्तकाशी, फाटा, केदारनाथ, कर्णप्रयाग, चमोली, जोशीमठ, पाण्डुकेश्वर व बदरीनाथ में स्वास्थ्य सेवाओं से सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे ताकि इस वर्ष चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। डॉ0 रावत ने बताया कि अपने भ्रमण के दौरान वह विभिन्न स्थानों पर शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करेंगे तथा छात्र-छात्राओं को नशा के प्रति सजग करने के साथ ही नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिये आम जनमानस को जागरूक करने की अपील करेंगे। गढ़वाल भ्रमण के दौरान डॉ0 रावत हेमवती नंदन बहुगुणा केन्द्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय एवं एनआईटी श्रीनगर के अधिकारियों के साथ बैठक विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 रावत ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में उप जिला चिकित्सालय का भूमि पूजन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिर्सू के ट्रांजिस्ट हॉस्टल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तिरपालीसैंण के आवासीय भवनों सहित अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के अंतर्गत दो दर्जन से अधिक योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा डॉ0 रावत भारतीय जनता पार्टी चमोली, थलीसैंण मंडल पैठाणी मंडल, खिर्सू मंडल तथा पाबौं मंडल की बैठकों में भी प्रतिभाग करेंगे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप