चार धाम यात्रियों के लिए बने ट्रांजिट कैंप का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण  

Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में लगभग 22.25 करोड़ रूपये की लागत से चारधाम यात्रियों के लिए बने रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ऋषिकेश क्षेत्र में चन्द्रभागा नदी के दायें तट पर ढ़ालवाला पुल से बस अड्डा तक  लगभग 4.71 करोड़ रूपये से निर्मित आस्था पथ के ऊपर सी.सी. मार्ग के निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प के लोकार्पण के अवसर पर चारधाम यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत किये जा रहे सभी कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने ट्रांजिट कैम्प में चिकित्सालय, पंजीकरण कार्यालय, पूछताछ एवं सहायता केन्द्र का अवलोकन भी किया और वहां की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं अच्छी रखी जाए। यात्रियों के साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार किया जाए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से चारधाम यात्रा के लिए आए श्रद्धालुओं से बातचीत की। उन्होंने सभी का देवभूमि उत्तराखण्ड में स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किये गये हैं। उन्होंने चारधाम यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेम चंद अग्रवाल, सासंद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, मेयर ऋषिकेश अनीता मंमगाई, गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार, आईजी गढ़वाल केएस नगन्याल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-रम्पुरा पुलिस चौकी बस्ती स्थित एक नशेडी द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े घिनौनी वारदात की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप

    लिटिल किंगडम स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस