चार बच्चों का बाप युवती के साथ झील में कूदा  युवक की हुई मौत, युवती की हालत गंभीर 

नैनीताल। जिले में चार बच्चों का बाप एक युवती के साथ झील में कूद गया बता दें की युवक की मौत हो गई हैं वहीं युवती आईसीयू में भर्ती है आपको बता दें की घटना जिले के भीमताल की जहाँ बीते मंगलवार शाम को करीब चार बजे स्थानीय लोगों ने भीमताल थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा को सूचना दी कि बोटिंग के दौरान एक युवती और एक व्यक्ति झील में कूद गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। वहीं प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को सीएचसी से हल्द्वानी रेफर किया गया जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया और युवती को आईसीयू में भर्ती है।

जानकारी के मुताबिक बता दें की थानाध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि युवक की पहचान दीपक कुमार गौतम (36) पुत्र अतीश चंद्र गौतम निवासी सरना पदमपुरी धारी और 22 वर्षीय युवती जिला अल्मोड़ा निवासी है। वहीं युवती ने पूछताछ में बताया कि दीपक उसका पति है। बता दें थानाध्यक्ष ने बताया कि जिस नाव से दोनों कूदे उसमें शराब की बोतल और काजू का पैकेट मिला है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी है। मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दें की सरना गांव के समाजसेवी प्रकाश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपक कुमार की पत्नी का नाम कल्पना है और वह अपने मायके खटीमा में तीन बच्चों के साथ गई है। कहा कि जिस महिला ने दीपक की पत्नी होने की बात कही है वह गलत है। दीपक रोडवेज में संविदा पर बस चालक था जो भवाली डिपाे की बस चलाता था। दीपक दोपहर एक बजे तक गांव में ही था। युवती के परिजनों ने भी दीपक को उसका पति होने से मना किया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद