चार वर्ष से फरार वारंटी को पुलिस ने घर से दबोचा

Spread the love

रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर की चौकी रम्पुरा पुलिस का बांछित, वारंटी और ईनामी बदमाशों की धरपकड़ की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने 4 वर्ष से फरार वारंटी को घर से दबोच लिया।  पुलिस ने  उसे कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया।
कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक जनपद में वारंटियों, बांछित और ईनामी बदमाशों की धरपकड़ की जा रही है। इसी अभियान के तहत रम्पुरा पुलिस चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी ने क्षेत्र में वारंटियों  की धरपकड़ शुरू की। चौकी प्रभारी ने बताया कि पक्का खेड़ा निवासी  वारंटी विजय सिंह पुत्र रामकिशोर के खिलाफ वर्ष 2008 में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ। उस समय पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। जमानत के बाद वह कोर्ट में तारीख में पेश नहीं हुआ। इस पर कोर्ट से वारंट जारी हुआ।  उन्होंने बताया कि पुलिस से बचने को इधर उधर भाग रहा। पुलिस ने उसके खिलाफ कोर्ट से कुर्की कार्रवाई शुरू की। उन्होंने बताया कि वह लगभग 4 वर्ष से फरार चल रहा था। उसे रविवार को घर से गिरफ्तार कर लिया और उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। टीम में अमित जोशी, महेंद्र कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल थे। पुलिस सूत्रों की मानें तो वारंटी पर एक खाकी वर्दी वाले से भी कई लाख की ठगी कर चुका है।  बता दें कि पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी