महिला स्वयं सहायता समूह करेगा नगर निगम के यूजर्स चार्ज का कलेक्शन

रुद्रपुर। नगर निगम द्वारा किया जाने वाला डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के यूजर्स चार्ज का जिम्मा अब महिला स्वयं सहायता समूह संभालेगा। समूह की 89 महिलाओं को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है। बता दें अब तक कूड़ा कलेक्शन के यूजर्स चार्ज का कलेक्शन अनुबंधित फर्म द्वारा ही किया जाता था। अब ये काम महिला स्वयं सहायता समूह संभालेगा। नगर निगम ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए महानगर को दो जोन में बांटा गया है। दोनों जोनों में यूजर्स चार्ज वसूलने के लिए नगर निगम के महिला स्वयं सहायता समूहों में से 89 महिलाओं का चयन कर नारी शक्ति सेना के नाम से एक महिला समूह बनाया गया है। यह समूह अब घर घर जाकर यूजर्स चार्ज वसूल करेगा। साथ ही कूड़ा कलेक्शन में आ रही दिक्कतों का समाधान भी करवायेगा।
नारी शक्ति सेना के लिए चयनित की गयी महिलाओं को डाॅ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में प्रशिक्षण दिया गया और इसके बाद मेयर रामपाल सिंह, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त तथा मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने संयुक्त रूप से महिलओं को आईडी कार्ड वितरित किये। इस दौरान मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि महिलाओं को आत्म निर्भर और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए नगर निगम ने  यूजर्स चार्ज वसूलने की जिम्मेवारी सौंपी है। यूजर्स चार्ज वसूली के लिए समूह को 25 प्रतिशत का भुगतान किया जायेगा। उन्होंने कहा हमारा प्रयास है कि महिलाएं पुरूषों की तरह हर क्षेत्र में आगे बढ़ें। मेयर ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम स्तर से हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों से भी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सहयोग की अपील की है।  इस अवसर पर जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने कहा कि शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए सराहनीय पहल की गई है। उन्होंने कहा कि यूजर चार्जेज़ वसूलने के साथ-साथ जनता को गीला एवं सूखा कूड़ा निस्तारण आदि के बारे में भी विशेष तौर पर जागरूक किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन हर घर से कूड़ा उठाया जाये तथा कूड़ा कलैक्शन के समबन्ध में किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तुरन्त कार्यवाही की जाये।  इस दौरान कोषाधिकारी जुबक मोहन सक्सेना, एसएनए राजू नबियाल सहित अन्य अधिकारी व महिलाएं उपस्थित थी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली