रूद्रपुर। गत रात्रि ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में ई रिक्शा को टक्कर मारने के बाद कार सवार ई रिक्शा चालक से मारपीट कर उसका वहां छीनकर भाग गए।
नरेश कुमार पुत्र नारायन हाल निवासी मछली मार्केट ट्रांजिट कैंप ने घटना की जानकारी की जानकारी देते हुए बताया कि वह एक ई रिक्शा यूके 06 ए एम 5600 का चालक है। 5 फरवरी को रात्रि लगभग 7 बजे मैं वह सवारी को अपने ई-रिक्शा में बैठाकर सिडकुल ढाल ट्रांजिट कैंप से ग्रीन प्लाई फुलसुंगा की ओर जा रहा था। रास्ते में एक कार चालक ने उसके ई-रिक्शा में तेज गति से टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पलट गया और उसके पैर में गंभीर चोट आई तथा सवारी की आंख की गंभीर चोट आयी है। ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। तभी कार में से 6 लोग उतरे जिन्होंने उससे मारपीट की और उसका ई रिक्शा छीनकर ले गए तथा धमकी दी। उसने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।




