चावल कारोबारी के बेटे की हादसे में मौत, दो साथी घायल

खटीमा। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक नाबालिग युवक की मौत हो गई वहीं बाइक पर सवार दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए ,जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
सोमवार देर रात सितारगंज रोड से बाइक से आ रहे तीन युवक कोतवाली के सामने बैक हो रही कार से टकरा गए । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की स्पीड काफी तेज थी और कोई भी हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में सवार चावल व्यवसाई के नाबालिग बेटे अदनान पुत्र अथर उम्र 17 साल निवासी अमाऊ की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को 108 से उप चिकित्सालय लाया गया। वहीं घायल शाहिद अंसारी पुत्र असफाक उम्र 18 साल निवासी गोटिया और सुहेल पुत्र बाबू उम्र 22 साल निवासी मुख्य बाजार खटीमा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर रेफर किए गए शाहिद की हालत नाजुक बनी हुई है । पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर कार्यवाही शुरू कर दी है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक अदनान एक निजी स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था। युवक अपने घर में अकेला बेटा था। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली