चिन्हीकरण की कार्रवाई से ग्रामीणों में भय व आक्रोश, प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

खटीमा।  क्षेत्र के अंतर्गत पकड़िया कॉलोनी, मयूर विहार, भट्टा कॉलोनी, वार्ड नंबर 11 तथा देवभूमि कॉलोनी के निवासियों राजस्व विभाग की चिन्हीकरण की कार्रवाई से भय व आक्रोश का माहौल बना हुआ है। वहीं बुधवार को आक्रोशित पीड़ित लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया तथा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चिन्हीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाने की गुहार लगाई। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले राजस्व विभाग द्वारा लगभग 200 परिवारों के मकानों पर लाल निशान लगाए गए थे साथ ही सरकारी कर्मचारियों द्वारा कहा गया था कि लाल निशान की जगह पर सरकारी नाला है जो पचास सालों से अस्तित्व में नहीं है। वहीं वर्तमान में उक्त स्थान पर सैंकड़ों मकान व दुकानें बनी हुई है, जहां लगभग 200 परिवार 40 वर्षों से अपना जीवन यापन करते हैं। वहीं प्रभावित लोगों का आरोप है कि अब सरकार द्वारा चिन्हीकरण की कार्रवाई कर लोगो को उजाड़ने की कोशिश की जा रही है। जिसको लेकर लोगों में भय बना हुआ है। इसी मामले में चिन्हीकरण की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग करते हुए प्रभावित लोगों ने प्रदर्शन किया तथा खटीमा उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौपा। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश जोशी रामू, नगर महामंत्री मनोज वाधवा, भाजपा नेता भुवन जोशी, मण्डल अध्यक्ष विमला बिस्ट, राघव यादव, राजेंद्र शर्मा, अबरार हुसैन, महेन्द्र पाल, अजय गुप्ता, रानी प्रजापति, सागर, शिवम पाल, ओमपाल, हेमराज रस्तोगी, कमल रस्तोगी तथा जितेंद्र सिंह आदि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी