रूद्रपुर । हल्द्वानी से दिल्ली जा रहा परिवार की कार को टांडा जंगल में निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गयी जबकि पति और पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गये। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वही बाइक पर दिनेशपुर से लौट रहे किराना व्यवसाई सुरेश कुमार की मटकोटा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसका रुद्रपुर के निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार लालकुआं गौला रोड स्थित सुरेश किराना स्टोर के स्वामी किराना व्यवसाई 52 वर्षीय सुरेश कुमार अपनी पुत्री अंजली सरकार के साथ बाइक पर दिनेशपुर से लालकुआं की ओर आ रहे थे कि अचानक दिनेशपुर के मटकोटा मोड़ पर एक तेज गति से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी इसके चलते वह बुरी तरह जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़े जिन्हें राहगीर उठाकर रुद्रपुर के सरकारी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया वहीं उनकी पुत्री को गंभीर हालत में रुद्रपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।




