किच्छा। शुगर मिल में बॉयलर से नीचे गिर कर सीजनल चीनी मिल कर्मी की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी की ग्राम नवादा गोंडा हाल निवासी पुरानी कॉलोनी चीनी मिल किच्छा राकेश कुमार ( 40 वर्ष) पुत्र माया राम स्थानीय शुगर फैक्ट्री में सीजनल कर्मचारी था जिसकी ड्यूटी मिल के बॉयलर के पास लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे वह ड्यूटी के दौरान मृतक पास की ही रेलिंग में खुली हवा लेने के लिए जा रहा था और ऊंचाई से नीचे गिर गया जिसकी सूचना पर आस-पास कार्य कर रहे मिल कर्मचारियों ने मृतक को उठाकर अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चीनी मिल में दुर्घटना की सूचना मिलकर अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मार्तोलिया सहित मिल के प्रबंधन समिति के वरिष्ठ कर्मचारी गण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए जहां पर उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि मृतक कर्मचारी के परिजनों को मिल के नियमानुसार हर प्रकार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।




