चीनी मिल में बॉयलर से गिरकर सीजनल कर्मचारी की मौत 

किच्छा। शुगर मिल में बॉयलर से नीचे गिर कर सीजनल चीनी मिल कर्मी की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।  प्राप्त जानकारी की ग्राम नवादा गोंडा हाल निवासी पुरानी कॉलोनी चीनी मिल किच्छा राकेश कुमार  ( 40 वर्ष) पुत्र माया राम स्थानीय शुगर फैक्ट्री में सीजनल कर्मचारी था जिसकी ड्यूटी मिल के बॉयलर के पास लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे वह ड्यूटी के दौरान मृतक पास की ही रेलिंग में खुली हवा लेने के लिए जा रहा था और ऊंचाई से नीचे गिर गया जिसकी सूचना पर आस-पास कार्य कर रहे मिल कर्मचारियों ने मृतक को उठाकर अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चीनी मिल में दुर्घटना की सूचना मिलकर अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मार्तोलिया सहित मिल के प्रबंधन समिति के वरिष्ठ कर्मचारी गण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए जहां पर उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि मृतक कर्मचारी के परिजनों को मिल के नियमानुसार हर प्रकार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद