चुनावी माहौल में कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका अल्पसंख्यक समाज के सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल

Spread the love

किच्छा। चुनावी माहौल में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समक्ष अल्पसंख्यक समाज के सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
नगर के वार्ड नंबर 14 में स्थित कोहिनूर मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समक्ष अल्पसंख्यक समाज कुरैशी बिरादरी के हाजी लईक कुरैशी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए आगामी 19 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में मतदान करने एवं करने का संकल्प लिया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों को भाजपा का पटका पहना कर स्वागत करते हुए कहा कि जितने लोग यहां पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं वोटों की गिनती के समय ईवीएम यह बताएंगी कि किस क्षेत्र में भाजपा को और अन्य पार्टियों को कितना वोट मिला है यह भीड़ वोट में बदलना चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो नारा दिया था सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका साथ में किसी जाति धर्म को छोड़कर नहीं दिया बल्कि सबके साथ से अखण्ड भारत की पहचान है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनहित के लिए जो कल्याणकारी योजनाएं बनाई है उसमें किसी जाति धर्म वर्ग विशेष को छोड़ नहीं  बल्कि एक समान सभी के लिए योजनाएं लागू की सभी जाति धर्म वर्ग के लोग लाभ उठा रहे हैं।इसलिए अल्पसंख्यक समाज को जो कांग्रेस भाजपा के नाम पर डराती आ रही है उसे बाहर निकल कर भाजपा के साथ खड़े होकर देश को मजबूत करने का काम करें मोदी जी के साथ सबका हित सुरक्षित है। हाजी लईक कुरैशी के नेतृत्व में शफीक कुरैशी समेत सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष हारून मलिक, सैयद इफ्तिखार मियां, बाबू अल्वी,वहीद पहलवान, हाजी शफी अहमद कुरैशी,शरीफ मलिक, धर्मराज जायसवाल, भुवन पांडे, धनीराम महेंद्र पाल हाजी नितिन चरन, मतलूब , अतीक कुरैशी समेत सैकड़ों लोग थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप