चुनाव में देश की जनता ने भाजपा को दिखा दिया है  आईना : गोदियाल

Spread the love
रूद्रपुर। लोकसभा चुनाव परिणाम ने यह साबित कर दिया है कि प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस जनता के निर्णय को स्वीकार करती है। चुनाव प्रचार में पार्टी की जो कमियां रहीं हैं उनको दूर किया जायेगा।
उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमेशा एक ही नेता के बलबूते पर जनता के वोट हासिल नहीं किये जा सकते हैं। इस चुनाव में देश की जनता ने भाजपा को आईना दिखा दिया है।भाजपा का चार सौ पार का नारा पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ। जाति धर्म के नाम पर जनता को बांटने की कोशिश भी नाकाम रही। श्री गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के नेता हरियाणा व पंजाब की तरह जनहित के मुद्दे अच्छी तरह से नहीं उठा पाये। अन्यथा यहां के चुनाव परिणाम भी वहीं की तरह होते। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस आगे भी संघर्ष करती रहेगी। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के कातिलों को जब तक सजा नहीं मिलेगी कांग्रेस शांत नहीं बैठेगी। जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता को साथ लेकर सड़कों पर उतरकर आन्दोलन करेगी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार काम सिर्फ शराब बेचना और खनन का काम करना ही रह गया है। वह प्रदेश सरकार की आबकारी नीति का कड़ा विरोध करते हैं। श्री गोदियाल ने कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा के दो उपचुनाव में पार्टी एकजुट होकर काम करेगी। दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरी ताकत झोंकी जायेगी। इसके बाद निकाय चुनाव भी मजबूती से लड़ा जायेगा। इस दौरान विधायक तिलक राज बेहड़, मीना शर्मा, संजय जुनेजा आदि मौजूद थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी