चेक बाउंस के आरोपी को 6 माह के कारावास और 1 लाख 70 हज़ार रुपये जुर्माने की सजा  

रुद्रपुर। एसीजेएम साहिसता बानों ने चेक बाउंस के आरोपी को 6 माह के कारावास और 1 लाख 70 हज़ार रुपये जुर्माने की सजा सुना दी । पत्रकार प्रेमपाल गंगवार के अधिवक्ता सुरेन्द्र गिरधर ने बताया कि वीरपाल पुत्र श्री हरीश कुमार निवासी ग्राम दुगना मजरा पोस्ट शरीफ नगर थाना देवरानियाँ तहसील बहेड़ी जिला बरेली (यूपी) ने प्रेमपाल से वर्ष 2019 में मकान बनवाने के लिए एक लाख पचास हज़ार रुपये उधार लिए थे और वापस करने के लिए कुछ समय माँगा था । कुछ माह बाद रुपये वापस माँगे तो टालमटोल करने लगा। बार बार तकादे करने पर वीरपाल ने एक लाख पचास हज़ार रुपये का एक चेक दिनांक 10.06.2019 का प्रेमपाल को दिया, जिसको बैंक खाते में जमा कराया तो वह बाउंस हो गया। जिसके बाद प्रेमपाल ने अपने अधिवक्ता के ज़रिए एक नोटिस वीरपाल को भेजा पर उसने रुपये नहीं दिये तो मजबूरन कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया। मुक़दमा एसीजेएम/अपर सीनियर सिविल जज साहिसता बानो की कोर्ट में चला, जिसमें परिवादी के अधिवक्ता सुरेंद्र गिरधर ने गवाह पेश कर आरोप सिद्ध कर दिया। जिसके बाद न्यायाधीश साहिसता बानों ने दोनों पक्षों की बहस सुनने व तथ्यों का परीक्षण करने के बाद आज गुरुवार को वीरपाल को 6 के कारावास और 1 लाख 70 हज़ार रुपये जुर्माने की सज़ा सुना दी। साथ ही कहा कि जुर्माने की धनराशि में से 1 लाख 65 हज़ार रुपये प्रेमपाल को मिलेंगे और 5 हज़ार रुपये राज्य के पक्ष में जमा किए जायेंगे ।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद