चोरी की इनोवा कार के साथ चालक व उसका साथी गिरफ्तार
रुद्रपुर। काशीपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान चोरी की इनोवा कार के साथ चालक और उसका साथी को गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही।
एसपी काशीपुर अभय कुमार सिंह ने बताया कि 18 फरवरी 2023 को कटरामालियान काशीपुर निवासी एक महिला रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी इनोवा यूके 18- एल-4175 एक मॉल पार्किंग में खड़ी रहती है और ड्राईवर अमित निवासी प्रतापपुर काशीपुर, जो बिना बतायें ले गया। उन्होंने बताया कि चौकी प्रमारी बासफोड़ान अशोक कांडपाल के नेतृत्व में इनोवा की बरामदगी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। जिसमें ड्राईवर कार को मुरादाबाद की तरफ जा रहा। वाहन में फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी। उन्होंने बताया कि ढेलापुल की तरफ से प्रतापपुर आने वाले मार्ग पर चैकिंग की जा रही। तभी एक इनोवा आती दिखाई दी तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। चालक वाहन को लेकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन में बैठे दोनों को भी दबोच लिया। लगे एसपी काशीपुर ने बताया कि चैसिस नम्बर का मौके पर जांच की गई तो उक्त वाहन पार्किंग से चोरी हुआ पाया गया। पूछताछ में पता चला कि चालक अमित कुमार ने साथी मनीष कुमार के साथ मिलकर में इनोवा कार को षडयंत के तहत चोरी करने की बात कबूल की। दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही। अमित कुमार सिंह निवासी प्रतापपुर थाना काशीपुर व मनीष कुमार निवासी सनराईज कालौनी थाना बारादरी जिला बदांयू यूपी। गिरफ्तारी हुई है।




