संतान न होने पर शिक्षक ने पत्नी को दिया तीन तलाक एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर। संतान न होने पर एक शिक्षक ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया और एक युवती को लेकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अरोपी शिक्षक जिला पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र ग्राम उदयपुर माफी का रहने वाला है तथा पीलीभीत के कस्बा अमरिया के राजकीय प्राथमिक विद्यालय का सरकारी अध्यापक है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने एसएसपी डॉ मंजुनाथ टिसी को प्रार्थना पत्र दिया। पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह मुस्लिम रीति रिवाज से 22 फरवरी 2015 को इरशाद अहमद पुत्र शफी अहमद निवासी ग्राम उदयपुर माफी थाना अमरिया, पीलीभीत के साथ हुआ था। विवाह के बाद से उनकी संतान ना हो पाने पर पति इरशाद हुसैन, किच्छा निवासी एक युवती से दूसरा विवाह करने की जिद करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि विगत 9 फरवरी को पति उसे लेकर उसकी बहन के तराई विहार स्थित घर पर पहुंचा तथा दूसरे विवाह की जिद करने लगा। जब उसने पति इरशाद को ऐसा करने से रोकने का प्रयास करने पर वह वही एक बार में तीन तलाक बोलते हुए उसके परिजनों को गालियां तथा जान से मारने की धमकी देता हुआ बाईक से चला गया। आरोप है कि जिसके बाद पति किच्छा निवासी एक युवती को लेकर फरार हो गया है। उसके साथ निकाह करने की तैयारी में लगा है। पीड़िता ने अपने पति इरशाद अहमद तथा उसके परिजन, देवरानी सना पत्नी रियाज तथा सना के पिता मुन्ने के अलावा पति के भाई के आसिफ के खिलाफ लाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। एसएसआई कमाल हसन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस जल्द ही यूपी जायेगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली