चोरों के हौसले बुलंद,हाईवे किनारे मजार से चोरी हुई गुल्लक सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध,जैकेट में ले गया गुल्लक रंपुरा चौकी पुलिस को सौंपी तहरीर,मामले की जांच शुरू

रुद्रपुर शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि हाईवे किनारे स्थित एक धार्मिक स्थान पर लगे दानपात्र के गुल्लक पर ही हाथ साफ कर दिया। सुबह जानकारी होने पर देखरेख करने वाले ने मामले की सूचना रंपुरा पुलिस को दी। जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की,तो पाया कि एक युवक जैकेट में गुल्लक छिपाकर ले जा रहा है। लोगों ने चोर को पकड़ कर रंपुरा चौकी पुलिस के हवाले किया

जानकारी के अनुसार इंदिरा चौक पर मासूम सा मियां साहब की वर्षों पुरानी मजार है। जहां पर दान पात्र की गुल्लक में मजार को मनाने वाले लोग आस्था अनुसार मत्था टेकते है और गुल्लक में दान करते है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से गुल्लक को खाली नहीं किया गया था और इस पर किसी का ध्यान भी नहीं था। शनिवार की सुबह जब दान पात्र पर नजर पडी। तो गुल्लक गायब थी। जिसके बाद म जार के संचालकों ने मामले की शिकायत रंपुरा चौकी पुलिस को दी। जब चौकी प्रभारी ने  मामले की पड़ताल की और सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। तो पाया कि एक युवक गुल्लक को अपनी जैकेट में छिपाकर ले जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने चोर को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद