चोरों ने कम्युनिकेशन की दुकान की चोरी

किच्छा। नगर के दीनदयाल चौक स्थित राज कम्युनिकेशन दुकान के बाहर रखे काउंटर से अज्ञात चोरों ने चुराया हजारों का माल। वार्ड 16 निवासी दुकान स्वामी प्रणाम सिंह गंभीर ने बताया कि उनकी दुकान के बाहर पुराने मोबाइल रिपेयर करने के लिए काउंटर रखा गया है, जिसमें करीब 7000 कीमत के पुराने मोबाइल रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने काउंटर का ताला तोड़कर 7000 कीमत के पुराने मोबाइल तथा 2000 रुपए  कीमत का एक कूलर चुरा लिया। दुकान स्वामी ने चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करते हुए पुलिस प्रशासन से घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है। घटना की सूचना के बाद व्यापार मंडल के तमाम पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पुलिस प्रशासन से घटना का खुलासा करने की मांग उठाई है। व्यापारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस  टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच करते हुए अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद