चोरों ने तोडे बंद घर के ताले, अलमारी में रखा सामान किया पार

Spread the love

रूद्रपुर। गत रात्रि गंगापुर मार्ग  दक्ष चौक के पास स्थित आयसिस कालोनी में चोरों ने परिजनों की गैर मौजूदगी में बंद घर के ताले तोड़कर अलमारी में रखा सामान चोरी कर लिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने पर ही चोरी हुए सामान के बारे में पता चल सकेगा।

जानकारी के अनुसार आयसिस कालोनी निवासी सुधीर शर्मा अपने पुत्र की शादी में परिवार सहित गाजियाबाद गये हैं। उनकी गैर मौजूदगी में  चोर दीवार फांदकर घर के भीतर जा घुसे और उन्होंने घर के ताले तोड़ भीतर अलमारी व अन्य स्थानों से सामान चोरी कर लिया। प्रातः जब पड़ोसियों ने ताले टूटे हुए देखे तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस और सुधीर को दी। बताया जाता है कि चोरों ने पड़ोस में रहने वाले अश्वनी जौहरी व नरेश तंवर के घरों में भी चोरी का प्रयास किया।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी