घर में बुजुर्ग महिला का फांसी पर लटका मिला शव पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया

रूद्रपुर। मौहल्ला संजय नगर खेड़ा में गत रात्रि एक बुजुर्ग महिला का शव उसके घर में संदिग्ध रूप से फांसी पर लटका मिला। घटना के दौरान सभी परिजन एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गये थे। घर में बुजुर्ग महिला अकेले ही मौजूद थी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार मौहल्ला संजयनगर खेड़ा निवासी विमल राय की पुत्री रेनूका पत्नी असीम राय के देवर की शादी के समारोह के तहत गत रात्रि मौहल्ले के ही शिव मंदिर में मेंहदी का कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए विमल राय, उसका पुत्र दीपांकर राय, पुत्रवधूू संजना, 2 वर्षीय पौत्र धीमान गये थे। घर में विमल की पत्नी करीब 65 वर्षीय विलासी राय ही अकेले मौजूद थी। कार्यक्रम के बाद जब परिजन घर वापस लौटे तो उन्होंने विलासी को कमरे में फांसी पर लटका देखा। जिससे परिजनों में चीख पुकार शुरू हो गई। शोर की आवाज सुनकर आस पड़ोस के कई लोग आ पहुंचे। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वास्तविकता सामने आयेगी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है । वहीं वैवाहिक समारोह की खुशियां भी भंग हो गईं।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद