रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में चोरों ने एक घर के अंदर घुस कर नगदी और सोने क जेवर समेत लाखों का माल उड़ाया लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए है।
ट्रांजिट कैंप आजाद नगर कालोनी निवासी संध्या विश्वास शनिवार रात को घर पर बच्चे और बहू के साथ सो रही थी। देर रात चोर मेन गेट के ऊपर खाली पड़ी जगह से घर के अंदर घुस गए। बाद घर के अंदर बनी मोबाइल की दुकान से उन्होंने नकदी समेत कई जरूरी सामान उड़ाए। इसके बाद चोरों ने एक कमरे में घुस कर अलमारी खंगाली। अलमारी में रखे सोने के जेवरात समेत लिए। बताया जाता है कि घर के सदस्य बगल के कमरों में सो रहे थे। चोरों ने कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी थी। सुबह घर के लोगों की नींद में खुली तो सामान बिखरा पड़ा था। बाद में पड़ोसी ने कुंडी खोली। सूचना पर ट्रांजिट कैंप के एसएचओ सुंदरम शर्मा पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी।
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद आजादनगर में हुई चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज पर चोरों की तलाश कर रही। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।




