चोरों ने  नकदी जेवर सहित लाखों का माल उड़ाया

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में चोरों ने एक घर के अंदर घुस कर  नगदी और सोने क जेवर समेत लाखों का माल उड़ाया लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए है।
ट्रांजिट कैंप आजाद नगर कालोनी निवासी संध्या विश्वास  शनिवार रात को घर पर बच्चे और बहू के साथ सो रही थी। देर रात चोर मेन गेट के ऊपर खाली पड़ी जगह से घर के अंदर घुस गए। बाद घर के अंदर बनी मोबाइल की दुकान से उन्होंने नकदी समेत कई जरूरी सामान उड़ाए। इसके बाद चोरों ने एक कमरे में घुस कर अलमारी खंगाली।  अलमारी में रखे सोने के जेवरात समेत लिए। बताया जाता है कि घर के सदस्य बगल के कमरों में  सो रहे थे। चोरों ने कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी थी। सुबह घर के लोगों की नींद में खुली तो सामान बिखरा पड़ा था। बाद में पड़ोसी ने कुंडी खोली। सूचना पर ट्रांजिट कैंप के एसएचओ सुंदरम शर्मा पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी।
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद आजादनगर में हुई चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज पर चोरों की तलाश कर रही। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि  पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद