छात्रसंघ चुनाव में शिवानी, सचिन, अनमोल, अभिषेक ने बाजी मारी विजयी प्रत्याशियों को सुरक्षा के बीच उनके घर तक छोड़ कर आई पुलिस

Spread the love

छात्रसंघ चुनाव में शिवानी, सचिन, अनमोल, अभिषेक ने बाजी मारी
विजयी प्रत्याशियों को सुरक्षा के बीच उनके घर तक छोड़ कर आई पुलिस
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में जहां मतदाताओं में खासा रुझान देखने को नहीं मिला। वहीं ज्यादातर पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होने पर चार पदों पर हुए मतदान के परिणाम में उपाध्यक्षा की दावेदार शिवानी शर्मा,सचिव पद पर सचिन वर्मा,कोषाध्यक्ष पर अनमोल त्रिपाठी और विवि प्रतिनिधि पद पर अभिषेक कुमार ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेज चुनाव प्रबंधन ने अध्यक्ष सहित सभी निर्वाचितों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मंगलवार की सुबह नौ बजे से शुरू हुए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के चार पदों पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को नहीं मिला। 5514 मतदाताओं में से दोपहर डेढ़ बजे समय अवधि समाप्त होने तक 1708 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिस के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे से मतगणना प्रारंभ हुई और शाम साढ़े पांच बजे तक परिणाम घोषित किए गए। इसमें छात्रा उपाध्यक्ष शिवानी शर्मा ने 814 व प्रतिद्वंदी रिताक्षी छाबड़ा को 108 मतों से पराजित कर दिया। इसके अलावा सचिव पद पर सचिन वर्मा ने 790 मत पाकर प्रतिद्वंद्वी शम्मी खान को 74 मतों से हरा दिया। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर अनमोल त्रिपाठी ने 914 मत पाकर 302 मतों के भारी अंतराल पर पराजित किया। इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पर अभिषेक कुमार ने 954 मत पाकर प्रतिद्वंद्वी राहुल बिष्ट को 374 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। परिणाम घोषित के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी सर्वजीत सिंह ने भारी सुरक्षा के बीच निविर्रोध छात्र संघ अध्यक्ष कमल चंद्र जोशी,उपाध्यक्ष मनोज कुमार,संयुक्त सचिव छत्र पाल कश्यप,सांस्कृतिक सचिव कैलाश चौधरी, कला संकाय प्रतिनिधि प्रश्नजीत गाइन, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि रितिका पाल और वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि अंकित कुमार सहित निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद पुलिस ने विजयी प्रत्याशियों को सुरक्षा के बीच उनके घर तक छोड़ कर आई।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप