छोटे भाई ने प्रेमी से मिलने पर लगाई पाबंदी तो बहन और प्रेमी के दोस्त ने मिलकर करवा दी भाई की निर्मम हत्या

छोटे भाई ने प्रेमी से मिलने पर लगाई पाबंदी
तो बहन और प्रेमी के दोस्त ने मिलकर करवा दी भाई की निर्मम हत्या
हरिद्वार। छोटे भाई ने प्रेमी से मिलने पर लगाई पाबंदी लगाई तो प्यार में डूबी बहन ने अपने भाई की निर्मम हत्या करवा दी। पुलिस ने मृतक की नाबालिग बहन, उसके प्रेमी ओर प्रेमी के दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बहन और दोनों युवकों की इस करतूत को देख परिजन समेत पूरा गांव आश्चर्यचकित रह गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये हैरान करने वाला मामला हरिद्वार से आया है। हरिद्वार जिले के ढाढेकी में प्रेम प्रसंग के चलते बहन ने अपने प्रेमी, और उसके दोस्त की मदद से अपने सगे छोटे भाई की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की नाबालिग बहन, उसके प्रेमी ओर प्रेमी के दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ढाढेकी का सत्रह वर्षीय कुलवीर छह फरवरी से लापता था। दो दिन पूर्व पुलिस ने गांव के राहुल पुत्र मदन सिंह के खेत में जमीन के नीचे दबा कुलवीर का शव बरामद किया था।पुलिस के मुताबिक मृतक कुलवीर की बहन का राहुल से प्रेम संबंध था। पता चलने पर कुलवीर ने बहन पर पाबंदी लगा दी तो बहन ने अपने प्रेमी, और उसके दोस्त की मदद से अपने सगे छोटे भाई की निर्मम हत्या कर दी।खुलासे के साथ ही पुलिस ने राहुल, उसके दोस्त कृष्णा पुत्र जसवीर तथा मृतक की नाबालिग बहन को गिरफ्तार किया।पूछताछ में राहुल और उसके दोस्त द्वारा हत्या कर तीसरी नाबालिग आरोपी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात भी सामने आई । इसे देखते हुए दोनों आरोपियों पर पॉक्सो की धारा भी लगा दी गई है।
हत्या की आरोपी किशोरी का मेडिकल कराने के बाद उसे हरिद्वार जुवेनाइल बोर्ड में पेश किया। बोर्ड के आदेश के बाद उसे बाल संरक्षण गृह में भेज दिया गया है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    दिनेशपुर। आगामी त्योहारों और थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले रामलीला कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दिनेशपुर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम…

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    रुद्रपुर। आगामी दशहरा, धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रुद्रपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रुद्रपुर पुलिस…

    You Missed

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली

    त्योहारों पर सुरक्षा की मांग, व्यापारियों ने पुलिस से की पुख्ता इंतजाम की अपील

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति