जगदीश तनेजा और मीना शर्मा ने कर दिया कांग्रेस का बंटाधार: सीपी शर्मा

Spread the love

जगदीश तनेजा और मीना शर्मा ने कर दिया कांग्रेस का बंटाधार: सीपी शर्मा
कांग्रेस के नए महानगर अध्यक्ष बोले- मैं पंजाबी नहीं इसीलिए हो रहा विरोध
रुद्रपुर। महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा की ताजपोशी के बाद विवादों से घिरी कांग्रेस में गुटबाजी तेज हो गई है। आज सीपी शर्मा ने पत्रकार वार्ता बुलाकर पूर्व महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा और पूर्व पालिका अध्यक्ष व पार्टी की महिला मोर्चा की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन सभी की दुकानें अब बंद हो चुकी हैं, जिसको लेकर यह सभी कांग्रेस को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जो पूर्व में पार्टी के टिकट बेचते आए हैं और भाजपा के साथ मिलकर पार्टी प्रत्याशियों को हराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जनता इनको नकार चुकी है और यह दोनों अपना अस्तित्व खो चुके हैं। आज पार्टी के अस्तित्व को भी यह दोनों ग्रहण लगा रहे हैं। यहां तक आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ जो आज इनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं, उनको भी दो चुनाव हराने का काम इन्हीं लोगों ने किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को गुमराह किया जा रहा है। वह अचंभित है कि आखिर तिलक राज बेहड़ उनके खिलाफ क्यों हैं ? यह भी कहा कि मैं गैर पंजाबी हूं, इसीलिए मेरा विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान से नहीं आया। मैं वर्ष 1988 में ही उत्तराखंड आ गया था, तब उत्तराखंड यूपी का एक हिस्सा था।
कहा मैं गरीबों और दबे कुचले पर का समर्थन करता हूं, इसीलिए लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह पुराने कार्यकर्ताओं के घर जाएंगे और उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे लेकिन जो भी डीठ हैं, वह दूर ही रहें। नए कार्यकर्ताओं को जोड़कर पार्टी को चुनाव जिताने का काम करेंगे। यह आरोप लगाया कि तिलक राज बेहड़ अपने परिवार की तो बात करते हैं लेकिन आम कार्यकर्ता की बात नहीं करते। उन्होंने कहा कि अगर दूसरी पार्टियों से लोग कांग्रेस में आते हैं तो वह उनका सम्मान करेंगे। बोले, हाईकमान ने जो उन्हें जिम्मेदारी दी है, वह ईमानदारी से पालन करेंगे। बोले, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे के नेतृत्व में नई कांग्रेस का उदय हो रहा है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप