जमीन खरीदने से पहले सभी दस्तावेजों की जानकारी तहसील व राजस्व निरीक्षक से करें प्राप्त: कमिश्नर  फरियादियों से मिले दीपक रावत  

Spread the love
जमीन खरीदने से पहले सभी दस्तावेजों की जानकारी तहसील व राजस्व निरीक्षक से करें प्राप्त: कमिश्नर
फरियादियों से मिले दीपक रावत

हल्द्वानी ।  मण्लायुक्त दीपक रावत ने शनिवार को जी-20 के व्यस्त कार्यक्रम होने के बावजूद भी फरियादियों से मिले। विगत जनता दरबार में शिकायत कर्ताओं के द्वारा लम्बित शिकायतों को आयुक्त श्री रावत द्वारा समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया। जनता दरबार में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः पेयजल, सडक, पेंशन, भूमि, अतिक्रमण,विद्युत आदि की समस्या से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज हुई।
आयुक्त ने भूमि धोखाघडी से बचने के लिए आमजनमानस से अपील की कि भूमि क्रय करने से पहले सभी दस्तावेजों की जानकारी तहसील व राजस्व निरीक्षक से प्राप्त करें तथा जो भूमि क्रय की जा रही है उक्त भूमि बैंक में बन्धक तो नहीं है, इन सभी जानकारियों को प्राप्त कर तभी भूमि क्रय करें तथा क्रय की गई भूमि पर चाहरदीवारी अवश्य करें। जिससे भविष्य में होने वाली धोखाधडी से बचा जा सकेगा। लक्ष्मी गुसांई पीरूमदारा गंगापुर पहाडी में एक प्लाट खरीदा जनवरी 2022 में खरीदा था उक्त प्लाट की रजिस्ट्री व दाखिल खारिज उनके नाम हो चुका है लेकिन उक्त प्लाट में किसी अन्य के द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आयुक्त से प्लाट का कब्जा दिलाने का अनुरोध किया। जिस पर आयुक्त ने तहसीलदार को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। हार्दिक लोहनी छड़ायल सुयाल ने बताया कि प्रार्थी की उम्र 16 वर्ष है उनके पिताजी यूपीसीएल भिकियासैंण में कार्यरत हैं विगत 8 माह से पिताजी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण कार्यालय में नही जा रहे हैं। पिताजी द्वारा स्कूल की फीस व खाने पीने के लिए धनराशि नही दी जा रही है। उन्होंने आयुक्त ने गुजारा भत्ता दिलाने की मांग की। जिस पर आयुक्त श्री रावत ने भिकियासैंण यूपीसीएल मे कार्यरत हार्दिक के पिताजी हो शीघ्र कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिये।  कृष्णा सिंह ने बताया कि हिम्मतपुर मे एक मकान खरीदा था लेकिन उनकी बहन द्वारा उक्त मकान के दाखिल खारिज में आपत्ति लगाने के कारण भवन का दाखिल खारिज नही हो पा रहा है, मोहन सिंह निवासी पीपल पोखरा ने उत्तराखण्ड कार्पोरेशन रूद्रपुर द्वारा भू राजस्व वसूली के सम्बन्ध में बताया गया। आयुक्त द्वारा अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर किया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी