मुख्य विकास अधिकारी  ने  जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना   

रूद्रपुर ।  मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने विकास भवन परिसर से पोषण पखवाड़े के अन्तर्गत पोषण के प्रति जनजागरूकता हेतु जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा कि पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत आवश्यक हैं और कार्यों के संचालन के लिए आवश्यक एवं महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने कहा कि पोषक तत्व ऊर्जा उत्पादन, उपापचय क्रिया, शारीरिक वृद्धि, अनुवांशिकता, शरीर में टूट-फूट की मरम्मत आदि अनेकों कार्य इनके द्वारा ही होता है। उन्होंने कहा कि पोषण की कमी से विभिन्न प्रकार के रोग होने के संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पोषण के प्रति जन-जागरूकता हेतु कृषि विभाग के समन्वय से पोषण रथ को जनपद के सभी विकासखण्डों में भेजा जा रहा है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद