जहर खाकर  टैक्सी चालक ने  दी जान

Spread the love

रुद्रपुर । पारिवारिक कारणों के चलते एक टैक्सी चालक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।  बताया जाता है कि 40 वर्षीय सुनील शर्मा पुत्र विधा सागर निवासी संजयनगर खेड़ा ने शुक्रवार शाम को कोई जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। परिजनों द्वारा उसे उपवार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार कराने के बाद ं चिकित्सक ने उसे कहीं और जगह पर ले जाने की सलाह दी। लेकिन परिवार के लोग उसे घर ले आए। इसी बीच परिवार के किसी सदस्य ने 112 पर पुलिस घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैंप थाना निरीक्षक सुंदरम शर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मामले की जानकारी लेने के बाद सुनील को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक टैक्सी चालक था और तीन पहले ही घर लौटा था। उसकी दो लड़की एक बेटा है। परिवार में पत्नी अमृता शर्मा के अलावा वृद्ध मां सुशीला शर्मा भी है। परिजनों का आरोप है कि पत्नी आये दिन क्लेश करती और कल भी दोनों के बीच क्लेश हुई । इधर मोहल्ले वालों का कहना है कि पत्नी का व्यवहार पति या परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ठीक नहीं रहा है । आये दिन विवाद होता है। संभवत इसी कारण सुनील ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी