जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एयरोड्रोम कमेटी की बैठक सम्पन्न

रुद्रपुर । जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में बुधवार को एयरोड्रोम कमेटी की बैठक पन्तनगर एयरपोर्ट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि हवाई अड्डे की सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक कमद उठाए जायें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि एयरपोर्ट क्षेत्र को जंगली जानवरों से सुरक्षा हेतु एयरपोर्ट की चाहरदीवारी के अन्तर्गत छाड़ियों का कटान किया जाये तथा कटान कार्य में वन विभाग का भी सहयोग लिया जाये। उन्होंने एयरपोर्ट क्षेत्रान्तर्गत किसी भी दशा में बांस के पौधे न लगाने, एयरपोर्ट क्षेत्र के पास पड़े कूड़े का निस्तारण कराने के निर्देश पन्तनगर विश्वविविद्यालय के अधिकारियों को दिये ताकि जंगली जानवर बांस की चाहत में एयरपोर्ट क्षेत्र की ओर रूख न कर सकें।
समिति ने स्पष्ट कहा कि पन्तनगर यूनिवर्सिटी अपनी भूमि की सुरक्षा करें और किसी भी दशा में अपनी भूमि पर अतिक्रमण न होने दे तथा अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाये। आसमान में वायुयान को बर्ड्स से नुकसान की संभावना अधिक रहने के कारण एयरपोर्ट क्षेत्र के आस-पास ऐसी कोई भी गतिविधि संचालित न की जाए जिससे के बर्ड्स (परिन्दे) एयरपोर्ट क्षेत्र की ओर आकर्षित हों। अवैध रूप से एवं खुले क्षेत्र में संचालित मीट की दुकानों को तुरन्त बन्द करने के निर्देश पुलिस विभाग को दिये गये। एयरपोर्ट क्षेत्र में अधिक ऊंचाई वाले वृक्षों की लिंक कराने के निर्देश वन विभाग को दिये गये। बैठक में एसएसपी मन्जूनाथ टीसी, डीएफओ वैभव सिंह, एयरपोर्ट निदेशक सुमित सक्सेना, एसपी चन्द्रशेखर घोड़के, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, टर्मिनल मैनेजर विश्वनाथ वर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद