जिलाधिकारी रीना जोशी ने रसैपाटा-बुंगाछीना मोटरमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया  

पिथौरागढ़ । निर्माणाधीन रसैपाटा-बुंगाछीनां मोटर मार्ग के मलबे से खेतों के दबने एवं पेयजल लाईनों व पेयजल टैंकों के क्षतिग्रस्त होने तथा पेयजल स्रोतों के दबने की शिकायत पर जिलाधिकारी रीना जोशी ने रसैपाटा-बुंगाछीना मोटरमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। रसैपाटा- बुगाछीना रोड़ कटिंग कार्य लापरवाही से किये जाने तथा रोड़ का मलबा डम्पिंम जोन में न डाले जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकृट करते हुए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एमसी तिवारी को निर्देश दिये कि ग्रामीणों के जो खेत मलबे में दबकर बर्बाद हो गये हैं उनका मुआवजा ग्रामीणों को दिया जाए तथा क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों, टैंकों एवं स्रोतों को तत्काल दुरुस्त करवाया जाए।  उन्होंने निर्देश दिए कि रोड कटिंग के दौरान निकल रहे मलबे को डंपिंग जोन में ही डंप किया जाए । जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से भी डंपिंग जोन के लिए भूमि देने को कहा। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि रोड कटिंग के मलबे से ग्राम मुसगल के 8 से 10 परिवारों के खेत मलबे में दबकर बर्बाद हो गए हैं! जबकि पेयजल स्रोतों के मलबे में दबने से ग्राम मोडी, गुबरोली, रिगाड़ा, साराढंगा एवं खोली के ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है ।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली