जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न  

Spread the love

रूद्रपुर। जिलाधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी नगर निकाय अपने-अपने क्षेत्रों में परिवारों की सख्या, प्रतिदिन कूड़ा जनरेट होने, कूड़ा कलैक्शन एवं सोर्स सेग्रीगेशन का अद्ययतन डेटा तैयार करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि प्रति परिवार द्वारा कितना कूड़ा जनरेट किया जा रहा है।

उन्होंने कूड़े का निस्तारण नियमानुसार करने के निर्देश सभी नगर निकायों के अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि ग्राम पचायत स्तर पर भी डेटा एकत्र किया जाये। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अस्पतालों का निरीक्षण करें और बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण की गहनता से जांच करें और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण हेतु अधिकृत कम्पनी द्वारा सही से निस्तारण किया जा रहा है या नहीं। उन्होंने औद्योगिक संस्थानों में उत्पन्न प्लास्टिक वेस्ट निस्तारण की सम्पूर्ण जानकारी एकत्र कर, प्रस्तुत करने के निर्देश भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को दिये। उन्होंने आगामी बैठकों में अधिशासी अधिकारियों को स्वयं बैठक में प्रतिभाग करने के भी निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नरेश गोस्वामी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान ज्योति पालनी, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल आदि उपस्थित थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप