जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदेय स्थलों का निरीक्षण

Spread the love

किच्छा। जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह नोडल कार्मिक मनीष कुमार ने विधानसभा किच्छा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधानसभा किच्छा क्षेत्र अंतर्गत  बुथ संख्या-37 व 38-रा.उ.प्रा. विद्यालय चुटकी देवरिया, एवं बुथ संख्या 109, 110, 112 रा. प्रा. वि. छिनकी के बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग बूथों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं (एएमएफ) यथा बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प, कुर्सी, मेज, पंखा आदि व्यवस्थाएं, पोलिंग बूथों पर पोलिंग पार्टियों हेतु रहने-खाने आदि अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित बीएलओ से पोलिंग बूथों पर गत चुनावों में हुए मतदान प्रतिशत, नए वोटर कार्ड एवं मतदाता पहचान पर्ची वितरण की जानकारी लेते हुए आज ही सभी मतदाता पर्चियों को वितरित करने के निर्देश दिये। सेक्टर मजिस्ट्रेट और बीएलओ को चुनावी प्रक्रिया में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर स्वीप गतिविधियों आयोजित कर  मतदान हेतु प्रेरित कर अधिक से अधिक मतदान करवाने को कहा गया।

इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदेय स्थलों पर बूथ हेल्प डेस्क, वेब कास्टिंग और बूथ काउंटर को लेकर सहायक निर्वाचन अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता को प्राथमिकता से मतदान कराने के भी निर्देश दिये।  निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्र, बीएलओ मुन्नी बिष्ट, हेमा पांडे, नीतू मौर्या, कलावती मौर्या, नीतू मौर्या आदि उपस्थित थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी