तनेजा  कांग्रेस प्रत्याशी को गुमराह करके उन्हें हराने का किया जा रहा है प्रयास  हरीश रावत के चुनाव में वर्तमान जिलाध्यक्ष ने एक मंत्री के कहने पर डलवाए भाजपा को वोट

Spread the love
महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के पास नहीं है निष्कासित करने का अधिकार:
रुद्रपुर। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने पूर्व महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा और पूर्व पार्षद रमेश कालड़ा को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। आरोप है कि वे पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। उधर, जगदीश तनेजा ने कहा कि महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के पास निष्कासित करने का अधिकार नहीं है। पार्टी के नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने का काम जिलाध्यक्ष का होता है। तनेजा ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को गुमराह करके उन्हें हराने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप है कि विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ जुड़ने का खामियाजा मिला है। यह बेहड़ को कमजोर करने की चाल है।
अपने कार्यालय पर पत्रकार वार्ता करते हुए जगदीश तनेजा ने कहा कि हरीश रावत के चुनाव में वर्तमान जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने एक मंत्री के कहने पर भाजपा को वोट डलवाए। मीना शर्मा के चुनाव में भी गावा के कार्यालय से भाजपा के पैसे बंटवाए। कहा कि जिलाध्यक्ष के इशारे पर महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने उनका निष्कासित किया है, लेकिन उन्हें पार्टी के संविधान की जानकारी नहीं है। पहले तो वे यह साबित करें कि जगदीश तनेजा ने पार्टी विरोधी कोई काम किया है। वह घर पर जरूर बैठे थे, लेकिन पार्टी के खिलाफ कुछ नहीं किया। कांग्रेस में अनुशासन समिति बनी है, वह किसी भी आरोप की जांच करती है। उसके बाद निष्कासित जैसी कार्रवाई होती है। कहा कि वह अभी भी कांग्रेस में हैं और तिलकराज बेहड़ के साथ हैं।
जगदीश तनेजा ने कहा कि तिलकराज बेहड़ को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उनके करीबी लोग जो नए संगठन से नाराज थे, उन्हें मनाने का काम नहीं किया गया। प्रकाश जोशी के नामांकन से लेकर आज तक किसी भी कार्यक्रम की उन्हे सूचना तक नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि जिस जनाधार वाले पुराने कांग्रेसी उपेक्षा से आहत होकर पार्टी छोड़ रहे हैं, उससे प्रकाश जोशी रुद्रपुर विधान सभा से एक लाख मतों से हारेंगे। फिर इसकी जिम्मेदारी लेकर क्या महानगर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष इस्तीफा देंगे? उन्होंने आरोप लगाया कि एसी में बैठ कर आधा दर्जन लोग कांग्रेस चला रहे हैं। यह वही लोग हैं, जिन्होंने मेयर के चुनाव में नंदलाल को हराया था। सुनील आर्य को किसने खड़ा किया, किसी से छिपा नहीं है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप