जिला प्रशासन पूरी तेजी के साथ मुस्तैदी से लोकसभा निर्वाचन में लगा  जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक 

रुद्रपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कुशलता पूर्वक संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन पूरी तेजी के साथ मुस्तैदी से लग गया है। जिसके क्रम में जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने सोमवार को डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में निर्वाचन से संबंधित नोडल अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, समयबद्धता एवं पारदर्शिता से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निर्विघ्न एवं निर्विवाद रूप से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी नोडल अधिकारी दिये गई जिम्मेदारियां से संबंधित कार्य योजनाएं तैयार कर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देशित करते हुए कहा कि विभिन्न कार्मिकों के प्रशिक्षण हेतु रोस्टर शीघ्रता से तैयार कर लिया जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्मिकों की तैनाती करते हुए उसकी प्रतिलिपि जिला निर्वाचन कार्यालय को तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि उनको अन्य ड्यूटियों से अलग रखा जा सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन ड्यूटी में सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने में किसी भी प्रकार की हीला-हवाली करने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए।मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप मनीष कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करें ताकि वे अपने मत के महत्व को समझे और एक सुदृढ़ राष्ट्र के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

मुख्य विकास अधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिये कि अनुपस्थित नोडल अधिकारियों के स्पष्टिकरण लेने व माह फरवरी 2024 का वेतन रोकने हेतु जिलाधिकारी के माध्यम से पत्र प्रेषित करने को कहा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल, अभय प्रताप सिंह, राकेश चन्द्र तिवारी, गौरव पाण्डेय, कौस्तुभ मिश्र, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, ओसी डॉ0 अमृता शर्मा, तहसीलदार दिनेश कुटौला आदि उपस्थित थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद