जिला बाल संरक्षण इकाई के खाते से फर्जी हस्ताक्षर से हड़पे लाखों रुपये  शिकायत के बाद लेखाकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

रुद्रपुर। जिला बाल संरक्षण इकाई के खाते से लेखाकार द्वारा योजना की धनराशि अपने खाते में हस्तांन्तरित कर हड़पने का मामला सामने आया है। विभाग द्वारा उसके  विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

एसएसपी से की गई शिकायत के बाद दर्ज रपट में व्योमा जैन जिला प्रोवेशन अधिकारी ऊधमसिंह नगर ने कहा है कि महिला कल्याण विभाग के अन्तर्गत मिशन वात्सल्य योजना जिला बाल संरक्षण ईकाई ऊधमसिंह नगर ईकाई में आउटसोर्स एजेन्सी क्रिएटिव सर्विसेज पिथौरागढ़ से योजित कार्यरत लेखाकार रामपाल सिंह हाल निवासी भूरारानी रूद्रपुर द्वारा मिशन वात्सल्य योजना के खाते से आहरण वितरण अधिकारी जिला प्रोवेशन अधिकारी उधमसिंहनगर केे कूटरचित हस्ताक्षरों के माध्यम से योजना की धनराशि को अपने स्वयं के खाते में हस्तान्तरित कर अवैध भुगतान किया गया है। उनका आरोप है कि पीपीए धनराशि 592000 रुपये 27 मई 2024 को, पीपीए धनराशि 240000 रुपये 30 मई 2024 को एवं पीपीए धनराशि 944 रुपये 18 मई 2024,को, पीपीए धनराशि 9456 22 मई 2024 को । लेखाकार रामपाल सिंह द्वारा दिनांक 17 मई 2024 को उनके द्वारा दो व्यक्तियों के टीए भुगतान हेतु अनुमति ली गई तथा बैंक को भी उसी प्रकार भुगतान हेतु पत्र प्रेषित किया गया । जिसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी के ही हस्ताक्षर है। परन्तु पीपीए जो कि रामपाल सिंह द्वारा ही बनाया गया है में केवल जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन के खाते में बारह हजार दो सौ छप्पन रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। जो कि 2800 रुपये एवं 9456 रूपये की दोनों धनराशि का भुगतान अधोहस्ताक्षरी के व्यक्तिगत बचत खाते में कर दिया गया। 22 मई 2024 से पीपीए धनराशि 9456 रूपये का हस्ताक्षर से सम्बन्धित कर्मचारी को स्वयं भुगतान कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर लेखाकार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप